तैयारी:भाजपा महानगर के सभी 923 बूथों पर हुआ पंडित दीनदयाल जयंती कार्यक्रम

देहरादून 25 सितंबर
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को सुनने के साथ ही दी उत्तराखंड की बेटी अंकिता को श्रद्धांजलि,
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुए कार्यक्रमो में भारतीय जनता पार्टी महानगर ने सभी 923 बूथों पर उनका स्मरण किया,
साथ ही सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना गया,
दोनों कार्यक्रमों के साथ ही सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य की बेटी अंकिता भंडारी के लिए मौन रखकर प्रार्थना की ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उपरोक्त प्रकरण में न्याय हेतु फास्ट ट्रैक करने के लिए धन्यवाद दिया,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने वसंत विहार क्षेत्र के बूथ संख्या 100 हिस्सा लिया,
संगठन मंत्री अजेय कुमार ने रायपुर विधानसभा के बूथ संख्या137 पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया,
महापौर सुनील उनियाल गामा ने जनरल महादेव सिंह मंडल के बल्लूपुर बूथ संख्या 32 पर हिस्सा लिया,
महानगर के सभी विधायकों ने अपनी अपनी विधानसभा के एक बूथ पर कार्यक्रम में भाग लिया,
भाजपा प्रदेश महानगर एवं मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वयं 1-1 बूथ पर कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला,
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज प्रातः पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क जाकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।



