
देहरादून पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर वाहन चोर को गिरफ्तार कर अपनी तत्परता और दक्षता का परिचय दिया है। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में दिनांक 09 नवंबर की रात को पांवटा रोड हरबर्टपुर स्थित क्लाउड वेडिंग पॉइंट के बाहर खड़ी यूके-16-ई-5420 (स्प्लेन्डर) चोरी हो गई थी।
मुस्पिक पुत्र कल्लू ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से चोरी की सूचना दी, जिसके आधार पर कोतवाली विकासनगर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए और सुरागरसी/पतारसी करते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी जुटाई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
सादिक उर्फ घुसपैठिया पुत्र नूर अली निवासी मगनपुरा थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर (उ.प्र.), उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है।
रात्री में चेकिंग के दौरान आदर्श विहार आम के बाग के पास से अभियुक्त को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने नशे का आदि होने की बात स्वीकार की और चोरी की घटना को नशे की पूर्ति के लिए अंजाम देने की बात कही।



