पासपोर्ट बनवाना है, तो अब घर पहुंच जाएगी मोबाइल वैन

देहरादून,
पासपोर्ट बनाने की सोच रहे लोगों को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून ने बड़ी सौगात दी है दूर दराज के क्षेत्रों में पासपोर्ट सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल वैन सेवा शुरू की गई है जरूरत के मुताबिक मोबाइल वैन घरों या प्रतिष्ठानों तक पहुंच कर पासपोर्ट आवेदनों का निस्तारण करेगी इससे पासपोर्ट सेवा केंद्र देहरादून पर अपॉइंटमेंट का दबाव भी कम होगा ट्रायल के रूप में मोबाइल वैन सेवा का संचालन शुरू कर दिया है क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडे ने बताया कि ट्रायल फेज में प्रतिदिन पांच अपॉइंटमेंट जारी किए जाएंगे इसके अलावा रोज 50 अपॉइंटमेंट बुक किए जाएंगे आपको बता दें कि संबंधित आवेदकों को वैन के माध्यम से पासपोर्ट बनाने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय न्यू रोड एमकेपी कॉलेज के पास आना होगा ट्रायल फेज के बाद वैन को आवश्यकता के मुताबिक बाहरी क्षेत्रों के लिए रवाना किया जाएगा मोबाइल वैन के माध्यम से पासपोर्ट बनाने के लिए किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क भी वसूल नहीं किया जाएगा आवेदक मोबाइल वैन से अपॉइंटमेंट प्राप्त करने के लिए अधिकृत वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।
अभी लगता है लंबा समय
देहरादून स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट बनाने के लिए अपॉइंटमेंट मिलने में 30 दिन का समय लग रहा है ऐसे में मोबाइल वैन आवेदकों को बड़ी राहत दे सकती है यदि किसी संस्थान या प्रतिष्ठान में अच्छी खासी संख्या में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जाना है तो उनके वैन की सेवा अधिक कारगर साबित हो सकती है इस तरह के आवेदनों पर मोबाइल वैन संबंधित प्रतिष्ठानों पर जाकर पासपोर्ट बनाने का काम करेगी और आवेदक पासपोर्ट सेवा केंद्र में उपस्थित होने के झंझट से भी बच सकेंगे।



