देहरादून

बिजली का निजीकरण स्मार्ट मीटर, माकपा का धरना 11 को

देहरादून:- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी की बैठक में डबल इंजन सरकार द्वारा रिस्पना-बिन्दाल प्रस्तावित एलिवेटेड रोड़ तथा एनजीटी का बस्तियों को हटाने के फैसले को आम गरीब विरोधी बताया गया है और इसका पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया और 11 मार्च 2025 को ऊर्जा भवन पर जोरदार नारेबाजी के बीच धरना देने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दोनों स्थिति में गरीबों एवं कम आय वर्ग के लोगों को ही नुकसान होना है तथा एलिवेटेड रोड़ का निर्माण सिर्फ बड़े बड़े कोरपेरेट हितों का ही पक्ष लेता है ,चाहे सरकार कोई भी तर्क दे और यह योजना पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचाने जा रही है तथा हजारों परिवारों को बेदखल करेगी।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इसी प्रकार एनजीटी का फैसला सीधे तौर पर गरीब विरोधी तथा एनजीटी अमीरों एवं सरकारी अतिक्रमण को नजरअंदाज करता है, स्वयं सरकार एवं उसके आला अफसर एनजीटी में एकतरफा एवं भेदभावपूर्ण रिपोर्ट भेज रहे हैं । वक्ताओं ने कहा है कि बिजली का नीजिकरण से उत्तराखंड की जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा तथा स्मार्ट मीटर के नाम डबल इंजन सरकार आम जनता से धोखा कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिजली का निजीकरण स्थाई को रोजगार को छीनेगा तथा पावर सैक्टर में अडानी, अम्बानी आदि बड़े घरानों का कब्जा हो जायेगा । वक्ताओं ने कहा कि पार्टी राज्यव्यापी विरोध के अंतर्गत 11 मार्च 2025 को ऊर्जा भवन पर जोरदार नारेबाजी के बीच धरना देगी । इस अवसर पर आज जिला कार्यालय में सम्पन्न बैठक की अध्यक्षता कमरूद्दीन ने की ।

Show More

Related Articles