मंत्री गणेश जोशी ने बहनों संग मनाया भाईदूज का पर्व
बहनों ने किया तिलक, मंत्री ने दी शुभकामनाएं कहा, भाईदूज भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक

भाई-बहन के स्नेह, प्रेम और विश्वास का प्रतीक पर्व भाईदूज के अवसर पर आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र गल्जवाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय बहनों के साथ यह पर्व मनाया।
इस अवसर पर बहनों ने मंत्री जोशी का तिलक कर पारंपरिक रीति से स्वागत किया। मंत्री ने सभी बहनों को भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा के वचन का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में परिवार के मूल्यों और रिश्तों की गहराई ही समाज को सशक्त बनाती है। मंत्री जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ अब हर बहन तक पहुंच रहा है।
मंत्री जोशी ने कहा कि हाल ही में क्षेत्र में आई भीषण आपदा से कई परिवार प्रभावित हुए, इसलिए उन्होंने इस वर्ष भाईदूज का त्योहार प्रभावित क्षेत्र की बहनों के बीच मनाने का निर्णय लिया।
इस दौरान बहनों ने मंत्री का आरती उतारी, तिलक लगाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। मंत्री जोशी ने भी बहनों को मिठाई और शुभकामनाएं भेंट कीं।
कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान लीला शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री किरण, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, शोभा अधिकारी, रेखा, मीरा, हरिकला, गंगा, चंद्रकला, रीता, गीता, शांति, हेमा, सपना, सीता, सावित्री, माया समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



