देहरादून

मसूरी नगरपालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी एवं सभासदों का हुआ नागरिक सम्मान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रहे उपस्थित

मसूरी,
भाजपा मसूरी मंडल ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीरा सकलानी व सभी सभासदों का नगर पालिका टाउन हाल में सार्वजनिक नागरिक अभिनंदन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट व प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी मौजूद रहे। इस मौके पर नव निर्वाचित निर्दलीय सभासद गौरी थपलियाल व अमित भटट सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का मार्ल्यापण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट ने कहा कि लंबे समय बाद भाजपा ने मसूरी में मीरा सकलानी को पालिकाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया व जनता का आभार व्यक्त किया वहीं कहा कि जनता से सामंज्य स्थापित कर मसूरी के विकास के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने हिमाचल से भी कड़ा भूकानून पास किया है जिसका स्वागत किया जाना चाहिए, जो लोग चंदा वसूली के नाम पर भूकानून की बात करते थे आज सभी चुप है। सदन ने भी पारित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब देव भूमि खेल भूमि बनने जा रही है, इस बार उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया व देश में सातवें स्थान पर आया और आने वाले समय में उत्तराख्ंाड के खिलाड़ी एशियाई खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्हांेने प्रधानमंत्री का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने उत्तराख्ंाड में खेलों के आयोजन की अनुमति दी।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी की जनता का आभार व्यक्त किया जिन्होंने मसूरी में भाजपा का बोर्ड बनाया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास से चुना है उस पर खरा उतरना होगा, पहली बार जीतना आसान होता है लेकिन उस जीत को बरकरार रखना बड़ी चुनौती होती है इसके लिए जनता के बीच बराबर संपर्क रखना होगा व जनहित के कार्य करने होंगे। इस मौके पर उन्हेांने कहा कि मसूरी में वेंडर जोन के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी, इसके लिए पालिका प्रस्ताव तैयार करे ताकि इस कार्य को शीघ्र किया जा सके। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई दी व कहा कि उन्होंने जिस विश्वास से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उन्हें निराश नहीं किया जायेगा।

Show More

Related Articles