देहरादून

महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला न्याय मार्च

प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महिला सुरक्षा व महिला न्याय के लिए रिमझिम बारिश के बीच एक न्याय मार्च निकाला गया जो राजभवन तक जाना था लेकिन पुलिस ने हाथीबडकला से कुछ आगे बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और सभी वहीं बैरीकैडिंग के पास धरने पर बैठ गये।
यहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा व महिला न्याय के लिए मूसलाधार बारिश के बीच एक मार्च निकाला गया जो राजभवन तक जाना था लेकिन पुलिस ने हाथीबडकला से कुछ आगे बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और सभी वहीं बैरीकैडिंग के पास धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने कहा कि आज महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार गंभीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि जो महिलायें उत्पीडन का शिकार हुई है उन्हंे न्याय नहीं मिल पा रहा है जो चिंता का विषय है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करते हुए उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, चन्द्रकला नेगी, निधि नेगी, दीपा चैहान, पुष्पा पंवार, अनुराधा सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Show More

Related Articles