देहरादून

लाभार्थियों को 3 करोड़ 9 लाख रुपए से अधिक की राशि जारी

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत दिया गया लाभ

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खातों में 3 करोड़ 9 लाख रुपए से अधिक की धनराशि सीधे डीबीटी के माध्यम से जारी की।
कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह योजना 2020 से लागू है और इसका उद्देश्य कोरोना महामारी के दौरान अभिभावक खो चुके बेसहारा बच्चों को प्रति माह 3,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सितंबर माह तक का भुगतान पहले ही किया जा चुका है।
मंत्री ने बताया कि अक्टूबर महीने में 5,177 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 55 लाख 31 हजार रुपए और नवंबर महीने में 5,147 लाभार्थियों को 1 करोड़ 54 लाख 41 हजार रुपए जारी किए गए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि लाभार्थी के 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने, बालिकाओं के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित होने पर उन्हें योजना से बाहर कर दिया जाता है।
इस अवसर पर विभागीय निदेशक बंसी लाल राणा, भाजपा नेता इंदर रावत, सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles