देहरादून

सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित

सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 घोषित

राज्य में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और समूहों को सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार एसओपी दिनांक 10-12-2024 के अंतर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर चयन समिति की समीक्षा के बाद प्रदान किया गया।
व्यक्तिगत श्रेणी में चयनित प्रमुख व्यक्तियों में डॉ. मधुर उनियाल, एम्स ऋषिकेश, देहरादून फर्स्ट रेस्पॉन्डर प्रशिक्षण और दुर्घटना पीड़ितों को प्राथमिक चिकित्सा में जागरूकता प्रदान करने के लिए। उमेश्वर सिंह रावत देहरादून विगत 26 वर्षों से स्कूल/कॉलेज/एनसीसी/एनएसएस कैम्पस में सड़क सुरक्षा संगोष्ठियों में सक्रिय भागीदारी। सिंह रूक्मिणी राजेन्द्र टिहरी गढ़वाल प्राथमिक विद्यालय खारासोत सहित अन्य विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित। बल्लभकश्मीरा आनन्द अल्मोड़ा विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और दुर्घटना रोकथाम के प्रति जागरूक किया। विनोद सिंह कुँवर अल्मोड़ा सड़क सुरक्षा सप्ताह के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया।
आलोक वर्मा, अल्मोड़ा स्कूली छात्रों को सड़क सुरक्षा और फर्स्ट रेस्पॉन्डर प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रत्यूप सिंह देहरादून ट्रैफिक कामिंग और सड़क यातायात प्रवाह सुधार में महत्वपूर्ण योगदान। सुश्री मोनिका, देहरादून सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और हेलमेट वितरण में सराहनीय कार्य के लिए मिला।
यह पुरस्कार राज्य में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित यातायात प्रबंधन में योगदान देने वाले व्यक्तियों और समूहों के प्रयासों को मान्यता प्रदान करता है।

बाक्स

सामूहिक श्रेणी में चयनित

अक्षत एवं सुमित कुल बिडोला, देहरादून दुर्घटनाओं का विश्लेषण, सुरक्षा ऑडिट और जनपद अल्मोड़ा में सड़क दुर्घटनाओं के अध्ययन में रहा योगदान।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles