देहरादून

सहिया के पास पुराली से भरी पिकअप में लगी आग, बड़ा हादसा टला

थाना कालसी क्षेत्र अंतर्गत सहिया चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया जब जजरेट से लगभग एक किलोमीटर आगे सहिया की ओर जा रही एक पिकअप वाहन संख्या यूके04 सीबी-0265 में अचानक आग लग गई। वाहन में पुराली (फूस) भरी हुई थी, जिससे आग ने देखते ही देखते पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही चौकी सहिया से पुलिस बल आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा। साथ ही फायर सर्विस डाक पत्थर की टीम को भी तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त कार्रवाई से आग पर काबू पाया गया।
वाहन में सवार दो व्यक्तियों की पहचान संजू पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम मलोग थाना कालसी तथा राहुल पुत्र बज्जू निवासी ग्राम जीसऊ थाना कालसी के रूप में हुई। दोनों सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जांच में पता चला कि दोनों व्यक्ति विकासनगर से पुराली भरकर अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में पुराली में अचानक आग लग गई। हालांकि, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना में वाहन लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
पुलिस ने मामले की जानकारी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles