देहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शिलांग में जवानों से की मुलाकात

देश की सुरक्षा में योगदान के लिए जवानों का किया उत्साहवर्धन

देहरादून/मेघालय। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने असम दौरे के दौरान मेघालय के शिलांग में असम राइफल्स के भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए देश की सुरक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।
मंत्री गणेश जोशी ने जवानों से संवाद कर उनकी कार्य परिस्थितियों, उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीमाओं की रक्षा में तैनात हमारे जवान अत्यंत कठिन परिस्थितियों में सेवा दे रहे हैं और उनका साहस, अनुशासन एवं समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पूर्व सैनिकों एवं सेवारत जवानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। जवानों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है, ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन मिल सके।
इस अवसर पर असम राइफल्स के वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles