देहरादून

हॉस्पिटल की लापरवाही पर सख्त एक्शन, डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन निरस्त साथ ही 10 लाख का जुर्माना

इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया था आरोप

मामला 4 अप्रैल 2025 का है जहां देहरादून के मसूरी रोड पर स्थित इस अस्पताल में बिंदेश्वरी देवी नाम की एक महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इसके बाद महिला के पति कर्नल अमित कुमार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल से इसकी शिकायत की थी। मेडिकल काउंसिल की अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ महेश कुड़ियाल समेत तीन सदस्यीय डॉक्टरों ने इस मामले की जांच की, जिसके बाद मरीज की मौत पर लापरवाही सामने आई थी।
अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की नैतिकता अनुशासन और पंजीकरण समिति ने सख्त एक्शन लिया है। निजी अस्पताल की लापरवाही सामने आने पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाने के साथ ही डॉक्टरों का 2 महीने के लिए रजिस्ट्रेशन निरस्त किया गया है। इस बाध्यता के चलते दोनों डॉक्टर कहीं भी किसी भी अस्पताल या नर्सिंग होम मे अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे। इस अस्पताल पर यह कार्रवाई उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की तरफ से की गई है। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की नैतिकता अनुशासन और पंजीकरण समिति ने पूरे मामले की जांच की है।
इस पीरियड के दौरान दोनों चिकित्सक कहीं भी प्रेक्टिस नहीं कर पाएंगे।

 

Show More

Related Articles