बजट पर चर्चा करने देहारदून पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिव शंकर प्रसाद

देहरादून (नवीन यादव)
हाल ही में पेश किए गए केंद्रीय बजट की खुबियां बताने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद देहरादून पहुंचे।रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिए केंद्रीय बजट 2023–2024 की खूबियां बताई। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने कहा कि ये बजट सर्वव्यापी, सर्व स्पर्शी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है उन्होंने कहा कि सात लाख तक की वार्षिक आय पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा प्रसाद ने कहा कि इस बजट में उत्तराखंड का भी विशेष ध्यान रखा गया है उन्होंने कहा कि प्रदेश में एयरपोर्ट्स ,
रेल परियोजनाओं सहित विकास कार्यों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने कहा कि भारत को दुनिया का विकसित देश बनाना इस बजट का एजेंडा है। भारत की विकास दर क़रीब 7 फीसदी होने वाली है। कहा कि उत्तराखंड के प्रतिभा संपन्न नौजवान एग्रीकल्चर में सक्रिय हों और स्टार्ट–अप का लाभ उठाएं। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, डॉ प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान मौजूद रहे। इससे पूर्व देहरादून पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का भव्य स्वागत किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने ये गिनाई केंद्रीय बजट की खूबियां
- भारत को दुनिया का विकसित देश बनाना इस बजट का एजेंडा है
- भारत की विकास दर क़रीब 7% होने वाली है
- देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान् की व्यवस्था की गई है
- 220 करोड़ टीके भाजपा ने देशभर में लगाए हैं ये टीका मेक इन इंडिया है
- तमाम दिक्कतों के बावजूद भारत में एफडीआई आया
- 2014 में दो मोबाइल फैक्ट्री थी आज 270 मोबाइल फैक्ट्री हैं
- चीन के बाद भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्यातक देश,
- इस बजट के केंद्र भारत का कृषि विकास है इसके लिए 20 लाख करोड़ का क्रेडिट दिया गया,
- उत्तराखंड के प्रतिभा संपन्न नौजवान अग्रीकल्चर में सक्रिय हों और स्टार्ट–अप का लाभ उठाएं,
- उत्तराखंड में सारी समितियों का डिजिटिलिकरण हो गया है,
- मत्स्य पालन यानी ब्लू इकॉनोमी को 6000 करोड़
- मोटा अनाज यानि श्री अन्न योजना के लिए भी बड़ा प्रावधान किया गया है,
- इंफ्रा स्ट्रक्चर के लिए 10 लाख करोड़,
- रेलवे के लिए 2 लाख 40 हज़ार करोड़ जिसमे से 5004 करोड़ अकेले उत्तराखंड के लिए,
- बजट में देश की महिलाओं के लिए विशेष चिंता की गई है,
- 26 जनवरी पर कर्तव्य पथ की परेड में सेना के हर टुकड़ी की अगुवाई देश की बेटियां कर रहीं थीं ये बड़े गौरव का विषय है,
- बजट में नौजवानों के लिए 30 स्किल इंडिया डिजिटल सेंटर खुलेंगे जिससे अगले 3 सालों में 47 लाख युवाओं को स्टाईफन मिलेगा।