आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों सरखेत और घंतूकासेरा का शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और किसी को भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देश देते हुए कहा कि पुनर्निर्माण और राहत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र में जल्द सामान्य स्थिति बहाल की जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार राहत और पुनर्वास के कार्यों को लेकर गंभीर है और जरूरत के मुताबिक हर जरूरी सहायता शीघ्र मुहैया कराई जाएगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, विनोद कैंतुरा, कविता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



