देहरादून

कांग्रेस पार्षदों के साथ धरने में सम्मिलित हुए महानगर अध्यक्ष गोगी

नगर निगम  कांग्रेस पार्षदों से भेदभाव का लगया आरोप

देहरादून नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों के साथ हो रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कड़ी नाराज़गी जताई है।
डॉ. गोगी ने कहा कि नगर निगम देहरादून में सत्तापक्ष द्वारा कांग्रेस पार्षदों के साथ लगातार दोहरा व्यवहार किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में जानबूझकर कांग्रेस पार्षदों की उपेक्षा की जा रही है और उनके क्षेत्रों की अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह भेदभावपूर्ण रवैया बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि नगर निगम प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
डॉ. गोगी ने प्रशासन से मांग की कि सभी पार्षदों के साथ समान व्यवहार किया जाए और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का पक्षपात न किया जाए, ताकि जनता को उसका अधिकार मिल सके।

Show More

Related Articles