देहरादून

विवादित बयान से भड़क उठा उत्तराखंड: बीजेपी मंत्री के पति का महिला टिप्पणी पर हंगामा

मंत्री पति साहू के बयान से बीजेपी ने किया किनारा

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब बीजेपी की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति, गिरधारी लाल साहू, ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दे दिया। इस बयान के बाद प्रदेश भर में राजनीतिक और सामाजिक हंगामा मच गया है।
उत्तराखंड बीजेपी के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने स्पष्ट किया कि गिरधारी लाल साहू के इस प्रकार के बयान पर पार्टी का कोई समर्थन नहीं है और ऐसे वक्तव्य देने वालों के खिलाफ संविधान के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी का इससे कोई लेना-देना नहीं है और सरकार एवं प्रशासन मामले का संज्ञान लेती है।
कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पॉल ने कहा कि गिरधारी लाल साहू का बयान ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कैसे कोई महिला 20-25 हजार रुपये में मिली जा सकती है और पुलिस को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।
सुजाता पॉल ने कहा एक तरफ मंत्री के घर में महिला कल्याण की बातें हो रही हैं, दूसरी तरफ महिलाओं को खरीदने-बेचने की बातें की जा रही हैं। यह बहुत ही गंभीर विषय है और जांच जरूरी है।
बीजेपी फिलहाल विवादित बयान से अपना पल्ला झाड़ते हुए गिरधारी लाल साहू से दूरी बनाए हुए है, लेकिन राजनीतिक तापमान अब और बढ़ गया है।

Show More

Related Articles