उत्तराखण्डराजनैतिक

तैयारी: केंद्र में भाजपा सरकार के 8वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जन जन तक जाएगी भाजपा ,साथ ही 2024 की भी तैयारी में भी जुटी भाजपा

बीजेपी 30 मई को अपने केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे कर रही है जिसके उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ता 1 जून से केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर अपने बूथ लेवल एवं विधायक, सांसद, अन्य सभी कार्यकर्ताओं के साथ उन जनकल्याणकारी योजनाओं से  लाभान्वित लोगों से संपर्क कर उनका विवरण/डाटा इकट्ठा करेगी तथा जो लोग जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गए ही उनको योजनाओं से अवगत कराएगी और योजनाओं का लाभ भी दिलाएगी।

इस कार्यक्रम को 2024 में होने वाले निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है सूत्रों की माने तो बीजेपी अपने इस कार्यक्रम के साथ 2024 के चुनाव की तैयारी शुरूकर दी है, अब देखना है की यह रणनीति विपक्ष के लिए कितनी नुकसान देह साबित होगी जहां अभी विपक्ष व अन्य पार्टी 2024 के चुनाव के बारे में सोचा भी नहीं है वहीं बीजेपी ने अपने 8 साल पूरे होने के उपलक्ष में जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जनसंपर्क साधना शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में आज प्रदेश कार्यालय में सुरेश भट्ट द्वारा विधायक विनोद चमोली, मेयर गामा, सांसद टिहरी व भाजपा के वरिष्ठनेता व कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की गई जिसमें 1 जून से होने वाले कार्यक्रमों पर समीक्षा की गई।

Show More

Related Articles