उत्तराखण्डराजनैतिक

जानिए यूक्रेन का यह सामान किस तरह लगभग प्रत्येक भारतीय घर की रौनक बढ़ाता है ?

देहरादून | यूक्रेन पर रूस के हमले ने भारतीय न्यूज़ चैनलों की ब्रेकिंग पर ऐसा हमला किया कि टीवी स्क्रीन से विधानसभा चुनाव लगभग भाग चुके हैं | रोजाना यूक्रेन से जुड़ी नयी नयी जानकारी मीडिया की सुर्खियां बन रही है| ऐसी ही एक जानकारी हम भी यहाँ साझा कर रहे हैं कि किस तरह यूक्रेन लगभग हम सबके घरों की रौनक को चार चाँद लगा रहा है | दरअसल  गुजरात की टाइल्स सिटी मोरबी में बनने वाले ज्यादातर चमचमाते टाइल्स में यूक्रेन की ही चमकीली मिट्टी का उपयोग किया जाता है।

यूक्रेन की मिट्टी की वह खासियत जो टाइल्स की गुणवत्ता को बढ़ाता है

दरअसल, यूक्रेन की जमीन से गीली और चमकदार मिट्टी निकलती है, जो टाइल्स के निर्माण में बहुत काम आती है। इसी के चलते मोरबी के टाइल्स निर्माता भारी मात्रा में यूक्रेन की मिट्टी खरीदते हैं। यूक्रेन की मिट्टी की खासियत यह है कि यह दूधिया चमक लिए होती है। यह सूखने के बाद ज्यादा चमकदार हो जाती है। इटली के मार्बल में जो पार्टिकल्स पाए जाते हैं, वही यूक्रेन की मिट्टी में भी होते हैं। यूक्रेन में मिट्टी की ढेरों खदानें हैं और इसकी सप्लाई दुनिया भर के देशों में होती है। जानकारों के अनुशार दो दशक पहले की बात करें तो मोरबी के सिरेमिक उद्योग में यूक्रेनी मिट्टी का सबसे अधिक उपयोग किया जाता था। मोरबी में इसकी इतनी डिमांड होती थी कि यूक्रेन से कंटेनर्स से ही नहीं, बल्कि स्टीमर भर-भरकर मिट्टी मोरबी पहुंचती थी। उस समय यूक्रेन की मिट्टी में अन्य मिट्टी मिलाकर टाइल्स बनाए जाते थे। धीरे-धीरे यूक्रेन की मिट्टी की डिमांड दुनिया भर में होने लगी तो इसकी कीमत में भी इजाफा होता गया। इस पर भी बड़े-बड़े बिजनेसमैनों का एकाधिकार होने लगा तो मोरबी के छोटे व्यापारियों ने इसका उपयोग करना बंद कर दिया। अब कुछ बड़ी कंपनियां ही यूक्रेन से मिट्टी इंपोर्ट करती हैं। हालांकि अब टाइल्स के लिए लाखों टन मिट्टी की जरूरत होती थी। इसके चलते कुछ कंपनियों ने दूसरा रास्ता निकाला और टाइल्स के लिए राजस्थान की मिट्टी का उपयोग करने लगे। हालांकि, अब भी अच्छे किस्म के और महंगे टाइल्स यूक्रेन की मिट्टी से ही तैयार होते हैं।

अनुमान लगाया जा रहा है कि रूस व यूक्रेन जंग अधिक दिनों तक नहीं चलने वाली है | लेकिन वहां से मिट्टी का आयात काफी लंबे समय तक प्रभावित रहने की आशंका है। इसलिए यदि आप घर बनाने या जीवर्णोंधार की सोच रहे हों तो अच्छी गुणवत्ता की टाइल्स के लिए आपको इंतजार करना पद सकता है |

Show More

Related Articles