Uncategorized

एम के चार साल बेमिसाल, कांग्रेस की प्रतिक्रिया हताशा: चौहान

भाजपा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के ऐतिहासिक उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए कहा कि कांग्रेस की प्रतिक्रिया हताशा और द्वेषपूर्ण है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि धामी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और कांग्रेस हताशा और निराशा मे आरोप लगा रही है। चौहान ने कहा कि धामी सरकार प्रदेश की संस्कृति के सरंक्षण मे ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है, जबकि कांग्रेस राज्य की अस्मिता को पर कांग्रेस ने कितना प्रहार किया यह किसी से छिपा नही है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस को जनता ने भ्रष्टाचार के चलते ही ठुकराया, लेकिन धामी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही और कानून बनाये। धामी सरकार प्रदेश मे रोजगार देने के मामले मे पुराने सभी आंकड़ों से कई गुना आगे हैं। प्रदेश मे खनन से 4 गुना राजस्व बढ़ा है, जबकि पूर्व मे सरकार के सरंक्षण मे खनन माफिया अपनी कारगुजारियों को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही कांग्रेस बिचलित है। कांग्रेस के कार्यकाल मे संगीन अपराधों मे भी मुकदमें दर्ज नही होते थे, जबकि अब मुकदमें दर्ज और उन पर कार्यवाही भी हो रही है। महिलाओं को सुरक्षा कवच देने के लिए कड़े कानून अमल मे लाये गए हैं।

चौहान ने कहा कि राज्य की लोकप्रिय सरकार पर दुर्भावना से आक्षेप लगाकर कांग्रेस पुनर्जीवित नही हो सकती है। कांग्रेस को सकारात्मक सोच और जन सेवा की उद्देश्यपरक राजनीति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी घोड़े की तीन किस्म पर रिसर्च कर रही है और इसी मे उनके क्षत्रपों का अस्तित्व टिका हा।

Show More

Related Articles