Uncategorized

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया बाजार भ्रमण, नई जीएसटी दरों पर दी जानकारी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जोशी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून के हाथीबड़कलां बाजार में जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार भ्रमण कर व्यापारियों और आम जनता को जीएसटी की नई दरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर नई कर प्रणाली की बारीकियों को सरल भाषा में समझाया और सभी से नियमों का पालन करने की अपील की।मंत्री जोशी ने इस मौके पर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जरूरी है कि हम विदेशी वस्तुओं की बजाय स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं। इससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और कारीगरों को भी सीधा लाभ मिलेगा।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निरंजन डोभाल, मोहन बहुगुणा, आनंद सिंह बिष्ट, अशोक गुप्ता, मन्नू, हेमंत जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को कैंप कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन एकात्म मानववाद, राष्ट्रवाद और सेवा की भावना से ओतप्रोत रहा है।

मंत्री जोशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की उनकी नीति सरकार के कार्यों में परिलक्षित होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश की सरकारें उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने की दिशा में सतत कार्य कर रही हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उपाध्याय जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूनम नौटियाल, भावना चौधरी, अमित कुमार सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles