Uncategorized

नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर पर प्रदेश अध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओ की बैठक

देहरादून:- 24जून,

आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने की। बैठक में पार्षद, पार्षद प्रत्याशी तथा वार्ड के प्रमुख सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनैतिक दल न होकर एक विचारधारा है जो अपने जन्म से लेकर अब तक के सफर में सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए समय-समय पर आन्दोलनों के माध्यम से समाज एवं देश के उत्थान के लिए काम करती रही है और आज भी अपनी उन्हीं गौरवशाली परम्पराओं का निर्वहन करती आ रही है। देश को आजाद कराने के बाद कंाग्रेस पार्टी ने पं0 जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व से शुरू कर सत्ता के लगभग 50 वर्षों के सफर में भारत वर्ष को दुनियां के सामने एक ताकतवर शक्ति के रूप में खड़ा करने का काम किया है परन्तु आज सत्ता में बैठी ताकतें देश के सर्वधर्म संभाव को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं ,कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खडगें , सोनिया गांधी और राहुल गांधी नेतृत्व में उसका डट कर मुकाबला करना हैै।

माहरा ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए सभी साथी कमर कस लें, बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव में जीत हासिल करना है। माहरा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी की मजबूती स्थानीय स्तर पर , नगर निकायों के स्तर पर पार्टी को मजबूत करने से ही सुनिश्चित होगी। भाजपा सरकार चलाने में राष्ट्रीय और राज्य दोनों स्तर पर पूर्णतः अक्षम साबित हुई है। ये सरकार न केवल अक्षम है बल्कि अपराधियों की संरक्षक भी है। चाहे महिला पहलवानों के शोषण का मामला हो या राज्य की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या का मामला हो, अपराधियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है। राज्य में युवा भी बेरोजगार हैं, परेशान हैं और लोगों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना होगा।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष देहरादून डाॅ0 जसविंदर सिंह गोगी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी दावेदार क्षेत्र में सक्रिय रहें। चुनाव में टिकट की प्रतिस्पर्धा अपनी जगह है उसको किनारे रख पहले सभी लोग सक्रियता से संगठन को मजबूत करें। संगठन और मजबूत होगा तो निश्चित रूप से चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

इस अवसर पर मुख्य रूप प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, नेताप्रतिपक्ष नगर निगम डाॅ0 विजेन्द्र पाल, नवीन जोशी, याकुब सिद्धिकि, पार्षद उर्मिला थापा, सत्या पोखरियाल, सेक्टर प्रभारी अभिषेक तिवारी, राव नसीम, सतेन्द्र पंवार, विपुल नौटियाल, अनिल बस्नेत, देवी सिंह नेगी, सोनू सिंह रावत, पाषर्द सुशान्त बोरा, कोमल वोहरा, अर्जुन सोनकर, अनुप कपूर, सुमित्रा ध्यानी, जगदीश धीमान, नवीन रमोला, रोजिना, शान्ति रावत, पूनम कण्डारी, आयुष गुप्ता, संगीता गुप्ता, रमेश कुमार मंगू, हरिप्रसाद भटट, राजेश परमार, इलियास अंसारी, महेन्द्र रावत, अमित भण्डारी, हुकुम गडिया, पिया थापा, मुकेश सोनकर, संजय भारती, विरेन्द्र पंवार, ललित भद्री, आलोक महता, रईस, सूरज क्षेत्री, राजेन्द्र धवन, अनुप पासी, मोहन काला अरूण बलोनी, शहजाद अंसारी आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Show More

Related Articles