Uncategorized

मूसलाधार बारिश से तेगबहादुर रोड व बलवीर रोड पर टूटा पुश्ता

पूर्व विधायक राजकुमार व अन्य ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई स्थानों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया और जिससे उनका सारा सामान खराब हो गया और वहीं तेगबहादुर रोड व बलवीर रोड पर पुश्ते गिर गये जिससे वहां पर पानी लोगों के घरों में घुस गया और पूर्व विधायक राजकुमार एवं क्षेत्रीय पार्षद निखिल कुमार ने प्रभावित लोगों से बातचीत की और क्षेत्र का दौरा कर निरीक्षण करते हुए हरसंभव मदद व मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने बताया कि आर्यनगर, डी एल रोड, रायपुर रोड पुल, शहीद राजेश रावत कालोनी, नई बस्ती चन्दर रोड पर पुल के ऊपर व इन्दर रोड पुल के ऊपर रिस्पना नदी का पानी आया और वहीं दूसरी ओर बिन्दाल नदी से कांवली रोड, चकराता रोड, तिलक रोड के आसपास की मलिन बस्तियों में लोगों के घरों में बिन्दाल नदी के उफान पर होने के कारण पानी घुस गया।
उन्होंने कहा कि हालांकि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन बिस्तरे, खाने का सामान आदि खराब हो गया है और उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुडे अधिकारियों से बातचीत की गई और उन्होंने हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया और राजकुमार ने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी सविन बंसल से मिलेगा और प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलाये जाने की मांग की जायेगी। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, पार्षद निखिल कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

Show More

Related Articles