आयोजन:9 अगस्त से 15 अगस्त तक कांग्रेस आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’के सफल आयोजन के लिए पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने कार्यकर्ताओं को दी ज़िम्मेदारी

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में पूरे देशभर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दिनांक 9 अगस्त, 2022 से 15 अगस्त 2022 तक होने वाली ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ के सफल आयोजन हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के यात्रा प्रभारी पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के सुझाव पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों को विधानसभा संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा जनपद उधमसिंहनगर में ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ के सफल आयोजन/संचालन हेतु जिला यात्रा प्रभारी रणजीत सिंह रावत के सुझाव पर पार्टी के जिन वरिष्ठ नेतागणों को विधानसभा संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है उसमें विधानसभा क्षेत्र खटीमा में रवीश भटनागर, नानकमत्ता में दीपक सिंह राणा, सितारगंज में सुरेन्द्र सिंह, रूद्रपुर में संदीप चीमा, गदरपुर में वरूण कुमार, बाजपुर में मुक्तेश्वर सैनी, किच्छा मे हरीश पनेरू, काशीपुर में संदीप सहगल एवं जसपुर में गजेन्द्र चैहान को विधानसभा संयोजक बनाया गया है।
विजय सारस्वत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी विधानसभा संयोजकगणों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में ‘‘भारत जोडों तिरंगा यात्रा’’ के सफल आयोजन/संचालन हेतु सम्बन्धित जनपद के यात्रा प्रभारियों, पर्यवेक्षकों, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी 2019, विधायकगणों, पूर्व विधायकगणों, 2022 के प्रत्याशीगणों, जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों, अनुषांगिक संगठनो, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर यात्रा का सफल आयोजन सुनिश्चित करेंगे।
हीरा सिंह बिष्ट की पत्नी के निधन पर कांग्रेस ने किया शोक प्रकट
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट की धर्म पत्नी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना वयक्त की है। करन माहर ने कहा कि इस दुःख की घडी में हम सब कांग्रेसजन उनके साथ बराबर के सहभागी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रशासन एवं संगठन मथुरादत्त जोशी ने हीरा सिंह बिष्ट जी के घर पहुंचकर उनकी धर्म पत्नी के निधन पर प्रदेश कांग्रेसजनों की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की है।
देहरादून महानगर के कांग्रेसजनों ने पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट की धर्म पत्नी प्रेमलता बिष्ट के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना वयक्त की है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ मीडिया पैनलिस्ट सूर्यकान्त धस्माना की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने प्रदेश कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया कर स्व0 प्रेमलता बिष्ट के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री जसविन्दर सिंह गोगी, मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी, मीडिया पैनलिस्ट सूरत सिंह नेगी, महेन्द्र सिंह नेगी गुरू जी, अनुराधा तिवारी, दिनेश चैहान आदि कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री श्री हीरा सिंह बिष्ट जी की धर्म पत्नी प्रेमलता बिष्ट के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना वयक्त की है।
कांग्रेसजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों सहन शक्ति दे।
शोकसभा में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ मीडिया पैनलिस्ट सूर्यकान्त धस्माना, उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री जसविन्दर सिंह गोगी, मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी, मीडिया पैनलिस्ट सूरत सिंह नेगी, महेन्द्र सिंह नेगी गुरू जी, अनुराधा तिवारी, दिनेश चैहान , प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, अमरजीत सिंह, अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व अध्यक्ष दर्शन लाल, मीडिया पैनलिस्ट सूरज सिंह नेगी, शीशपाल बिष्ट, शैलेन्द्र शेखर करगेती, आदि शामिल थे।