एडी, जेडी के 55 पदों पर हुई डीपीसी: स्वास्थ सचिव

देहरादून,
स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति की राह देख रहे डॉक्टरों को बड़ी राहत मिल गई है शासन में सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई डीपीसी की बैठक में अपर निदेशक के 25 और संयुक्त निदेशक के 25 पदों पर प्रमोशन की मुहर लगी जिन प्रस्तावों पर वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि पूरी दर्ज नहीं है, उन्हें इसे पूरा करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है वही अफसरों के नाम पर भी चर्चा हुई है सोमवार को शासन में हुई डीपीसी की बैठक में सभी पात्र अधिकारियों के नाम पर चर्चा की गई इस दौरान जिन अधिकारियों के दस्तावेज और वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि पूरी थी।
पदोन्नति के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई डीपीसी के लिए पत्र चिकित्सकों की बाइट 5 वर्ष की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि पूर्ण होनी चाहिए, इसके बाद ही उसे पदोन्नति प्रदान की जाती है जब चिकित्सक 5 वर्ष की अपनी वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि पूर्ण कर लेंगे उसके पश्चात फिर से बैठक आयोजित की जाएगी इसके साथ ही बैठक में डेंटल संवर्ग के संयुक्त निदेशक, परामर्शदाता और वरिष्ठ दंत शल्य के एक-एक पद पर पदोन्नति के लिए भी डीपीसी की मुहर लगी सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि डॉक्टरों की मांगों पर शासन हमेशा संवेदनशील रहता है, महानिदेशालय से मिले प्रस्तावों में कई खामियां थी जिस वजह से पूरी प्रक्रिया में कुछ वक्त लगा।



