उत्तराखण्ड

लोकसभा चुनाव मतगणना तैयारी को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीती को लेकर कार्यकर्ताओ के साथ की वर्चुअल बैठक

देहरादून, 29 मई

लोकसभा चुनाव मतगणना तैयारी को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में वर्चुअल बैठक लेकर सभी पार्टी प्रत्याशियों एवं पदाधिकारियों से इसको लेकर विस्तार से चर्चा की ।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि श्री गौतम ने बैठक में 4 जून को होने वाली मतगणना के संबंध में सांगठनिक स्तर पर अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बैठक में सम्मिलित पदाधिकारियों से पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों से चर्चा करते हुए मतगणना केंद्र पोलिंग ऐजेंटों एवं प्रभारी और लोकसभा मतगणना प्रभारियों के नाम तय कर जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए हैं । साथ ही बैठक में तय हुआ कि मतगणना के परिणामों की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। जिसमे मतगणना की अपडेट एवं इस पूरी प्रक्रिया में आने वाली शिकायतों के निवारण एवं जानकारी के समन्वय का काम किया जाएगा । उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी 5 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों का जीतना तो निश्चित है, लेकिन हमारी कोशिश है रिकॉर्ड अंतर से विजय हासिल करना, लिहाजा हमारी कोशिश हो कि एक भी वोट बेकार न जाए ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने वर्चुअल बैठक में शामिल पदाधिकारियों को 4 जून को आने वाले रिजल्ट के लिए तैयार होने का आह्वाहन किया । उन्होंने कहा, चुनाव पूर्व और मतदान की तारीख तक जीतोड़ मेहनत की है अब बस एक दिन और हमे मतगणना के समय सतर्क होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। एनडीए का जीतना और मोदी जी का तीसरी बार पीएम बनना तय है, लेकिन हम सबको लोकतांत्रिक महापर्व को इस अंतिम प्रक्रिया को सकुशल संपन्न करवाना है ।

इस बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, लोकसभा प्रत्याशी, प्रभारी, सह-प्रभारी, संयोजक व सह-संयोजक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व सह-प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक वर्चुअली सम्मिलित हुए।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

 

 

Show More

Related Articles