उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा पुलिस कंट्रोल रुम का किया गया औचक निरीक्षण

चारधाम यात्रा मार्ग पर तीसरी आँख से भी कड़ी निगरानी रखने के दिये कड़े निर्देश

पौड़ी,

पौड़ी जिले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा स्मार्ट एण्ड इंटेलिजेंट कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर (पुलिस कन्ट्रोल रूम) पौड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रुम में श्रीनगर,लक्ष्मणझूला,पौड़ी और कोटद्वार में लगे लगभग 232 आधुनिक सीसीटीवी कैमरों कॉल लगाया गया है। जिनकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम पौड़ी से की जा रही है उनका अवलोकन किया गया आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत इन कैमरों की 24 घंटे निगरानी करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक संचार को निर्देशित किया गया। जिसके बाद संचार शाखा के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली गयी, संचार शाखा को पुलिस के आँख व कान बताते हुए पूर्ण लगन से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव श्रीनगर है जहाँ पर पुलिस द्वारा जगह-जगह पर आधुनिक 32 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। इन कैमरों से लगातार श्रीनगर शहर के साथ साथ ड्यूटीरत कर्मियों पर भी नजर रखी जाएगी अगर श्रीनगर में कहीं पर जाम की स्थिति बनती या कोई देर तक नो पार्किंग में गाड़ी पार्क करता है तो कंट्रोल रूम से तत्काल सूचना सम्बन्धित थाने के अलावा उच्चाधिकारियों को भी देने व मार्ग के बाधित होने पर या अन्य आपात स्थिति में भी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के संबंध में निर्देशित किया गया। श्रीनगर के अलावा थाना लक्ष्मणझूला, थाना कोटद्वार एवं पौड़ी के मुख्य-मुख्य जगहों पर लगे आधुनिक सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग भी कंट्रोल रूम पौड़ी से लगातार की जायेगी।

Show More

Related Articles