उत्तराखण्डदेहरादून

आशुतोष नेगी व आशीष नेगी पर दर्ज किये है झूठे मुकदमें :-ukd

देहरादून:- उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा है कि दल अपने कार्यकर्ताओं का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा और आशुतोष नेगी एवं आशीष नेगी पर झूठे मुकदमें दर्ज किये गये है और इसके लिए व्यापक स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जायेगा।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए आंदोलन का नेतृत्व उत्तराखंड क्रांति दल ने किया, लेकिन इस ऐतिहासिक आंदोलन में सभी वर्गों, समुदायों, जातियों एवं धर्म के लोगों ने सांझा संघर्ष किया स तब जाकर राज्य का गठन हो पाया है और यह सच है कि हमारा संपूर्ण प्रदेश पहाड़ी प्रदेश है ,यह शिवालिक पर्वत श्रृंखला की तलहटी में बसा भूभाग जो उत्तराखंड राज्य बनने के बाद हमारी सीमाओं में आया।
उन्होंने कहा कि उसको उत्तराखंड क्रांति दल ने सहज स्वीकार किया और उसके विकास के लिए निरंतर प्रयास, संघर्ष जारी रखा स लेकिन हमें यह भी सोचना होगा कि नंदा देवी पर्वत श्रृंखला में निवास करने वाले लोग आज भी अपेक्षित हैं, राज्य बनने का कोई लाभ उनको प्राप्त नहीं हो पा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल का कोई ऐसा छुपा हुआ मुद्दा नहीं है जो पर्दे के पीछे हो और उन्होंने कहा कि हम समाज में वैमनस्य फैलाकर सत्ता में जाने के रास्ते तलाश नहीं करते हैं।
उन्होंने कहा कि उक्रांद की अपनी स्पष्ट नीति है’ व्यापक नीति है जिसमें सभी वर्गों के हित सुरक्षित है और हम शोषित कर्मचारी ,छात्रों के हितों ,गरीबों की लड़ाई के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारा नैतिक कर्तव्य भी है और हमारा सौभाग्य भी है कि जब किसी पीड़ित को न्याय नहीं मिलता तो वह उक्रांद के पास आता है। उन्होंने कहा कि हमने सभी शोषित वर्ग के लोगो के लिए संघर्ष किया है स उन्होंने वर्तमान हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे पास होटल कर्मचारी अपनी समस्या लेकर आए थे।
उन्होंने कहा कि उनके समाधान के लिए हमारे दो नेता आशुतोष नेगी और आशीष नेगी जब वार्ता के लिए होटल गए तो होटल मालिकों ने उनके खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज कर दिए, जिनकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं

Show More

Related Articles