उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों का सचिवालय कुच

देहरादून,

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के पदाधिकारियों व सदस्योंने पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाये जाने की मांग को लेकर सचिवालय कूच करने के लिए जैसे ही सुभाष रोड के पास पहंुचे तो पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर घेराबंदी करते हुए सभी को रोक लिया और इस बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच नोंकझोंक व धक्का मुक्की हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये।इस दौरान घंटों वहीं पर धरने पर जमें रहे और नारेबाजी और प्रदर्शन करते रहे।

 

यहां उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन से जुडे हुए पदाधिकारी एवं सदस्य संगठन के भास्कर के नेतृत्व में परेड ग्राउंड के पास इकटठा हुए और वहां से अपने मांगों के समाधान को लेकर सचिवालय कूच करने के लिए जैसे ही सुभाष रोड के पास पहंुचे तो पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर घेराबंदी करते हुए सभी को रोक लिया और इस बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच नोंकझोंक व धक्का मुक्की हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस दौरान काफी देर तक वह वहीं पर धरने में डटे रहे।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी भास्कर ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संगठन के एक सूत्रीय मांग दो वर्ष का कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर पंचायतीराज मंत्री को मुख्य भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने कहा कि एक माह बीत जाने के बाद भी पंचायतीराज मंत्री द्वारा कोई भूमिका नहीं निभाई गई। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष बढाये जाने की जरूरत है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी, पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान शामिल रहे।

 

Show More

Related Articles