उत्तराखण्डदेहरादून

गोर्खाली समाज के रंगकर्मी बच्चों के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया भईलो उत्सव 

देहरादून ,

दीपावली के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के देहरादून स्थित शासकीय आवास पर गोर्खाली समाज के रंगकर्मी बच्चों ने भाईलों उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर मंत्री ने रंगकर्मियों को दीवाली की बधाई दी और मिष्ठान भी वितरित किया।

विदित हो कि भाईलो पर्व आमतौर पर लक्ष्मी पूजा की रात को महिलाओं एवं लड़कियों द्वारा किया जाता है जबकि देउसी अगली रात को लड़ों एवं पुरुषों द्वारा किया जाता है। हॉलाकि पिछले वर्षो के दौरान इसे महिला एवं पुरुषों द्वारा सामूहिक रुप से मनाया जाता है। इन्हें क्रमशः भैलिनी एवं देउसी कहा जाता है। कार्यक्रम के अंत में भोजन एवं मिष्ठान परोसा जाता है और गायकों को पैसै दिये जाते हैं। इस बदले भैईलो टीम सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य का आर्शीवाद देती हैं।

 

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles