जिलाधिकारी सविन बंसल, राजकीय चिकित्सालय एवं संभागीय परिवहन के औचक निरीक्षण पर
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लगाई फटकार,सफाई व्यवस्था को लेकर लगाया 50 हजार का जुर्माना

ऋषिकेश,
डीएम सविन बंसल ने ऋषिकेष के बेस चिकित्सालय औचक पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया,आज बिना सूचना के चिकित्सालय पहुंच कर डीएम बंसल ने अस्पताल का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी स्वयं वाहन चलकर चिकित्सालय पहुंचे और लाइन में लगकर पहले अपना ओपीडी पर्चा बनवाया,एवं अस्पताल के मरीज एवं तीमारदारों की भी सुध ली और मरीजों से जाना उनका हाल-चाल जाना,वही अस्पताल में निराश्रित वार्ड में मरीजों को नीचे लिटाए जाने पर जिलाअधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई साथ ही सफाई व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने अधिकारिओ को फटकार भी लगाई।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में चिकित्सक अपनी सीटो पर नहीं मिले चिकित्सालय में 5 से 6 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात होने के उपरांत भी वार्ड खाली तथा ऑपरेशन थिएटर में कोई मरीज न होने पर डॉक्टर से भी जवाब तलब किया ।
जिलाअधिकारी ने चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के उपस्थित न रहने तथा अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं पर अधिकारी के वेतन रोकने के भी निर्देश दिए।डीएम द्वारा चिकित्सालय के स्टाफ एवं चिकित्सकों के उपस्थिति रजिस्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया।
आश्चर्यजनक रहा जब जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय में आधा घंटा व्यती करने के उपरांत भी अस्पताल के किसी भी चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टाफ को कोई भी भनक नहीं लगी।वही डीएम ने अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अव्यवस्थाओं को लेकर फटकार लगाते हुए रिकॉर्ड सहित तहसील दिवस में तलब किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ऋषिकेश सहित, ड्यूटी से नदारद मिले 4 चिकित्सकों का वेतन रोका तथा, प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के भी निर्देश दिए ।चिकित्सालय में खराब सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई ठेकेदार पर जिलाधिकारी द्वारा 50 हजार का अर्थदंड की कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी बेस अस्पताल निरीक्षण के बाद संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पहुंच कर औचक निरीक्षण किया ।जहां सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश के कार्यालय में अव्यवस्था देख जिलाअधिकारी आग बबूला हो गए, डीएम द्वारा लर्निंग लाइसेंस बनाने आए आवेदकों से कार्यालय में टाइमिंग के बारे मे पूछताछ की ओर आरटीओ कार्यालय परिसर में अनावश्यक घूम रहे लोगों के बारे में भी जानकारी ली साथ ही डीएम ने ए आर टी ओ कार्यालय के रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया।
आरटीओ कार्यालय में खाली बैठे बाबू और कार्यालय लगी फरियादीयो की भीड़ को देख कर जिलाधिकारी ने जवाब तलब किया, साथ ही कार्यालय में कार्मिकों की कार्य प्रवृत्ति सुधारने के एआरटीओ को निर्देश जारी किए। वही कार्यालय में अपने कार्यों के लिए लाइसेंस बनाने तथा लाइसेंस नवीनीकरण, वाहन पंजीकरण के लिए आने वालों को काउंटर के बारे में न बताये जाने पर रोष जताया। कार्यालय में फैली अनियमिताओं को ठीक करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।



