उत्तराखण्ड

तीर्थ यात्री व ग्रामीण बिजली के तारो के सहारे आवाजाही के लिए विवश

ऊखीमठ:- द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली मे मौरम्बा नदी पर बने पुल के 14 अगस्त 2023 मे आपदा की भेंट चढने से तीर्थ यात्री व ग्रामीण बिजली के तारो के सहारे आवाजाही करने के लिए विवश बने हुए है । बनातोली मे लोक निर्माण विभाग द्वारा विगत वर्ष ट्राली का कार्य शुरू तो किया गया था मगर आज तक ट्राली का निर्माण कार्य पूरा नही हो पाया है । आगामी बरसात मे यदि मौरम्बा नदी का वेग उफान पर आता है तो मदमहेश्वर धाम आवाजाही करने वाले तीर्थ यात्रियो व ग्रामीणो की मुश्किले बढ़ सकती है । आगामी बरसात मे यदि बिजली के तारो पर अटके लकड़ी का अस्थाई पुल मौरम्बा नदी के वेग मे समा जाता है तो मदमहेश्वर घाटी का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो सकता है

Show More

Related Articles