उत्तराखण्ड
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी दीक्षा जोशी बनी आईएएस

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया है। इस बार बेटियों ने हैट्रिक लगाई है। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले की बेटी दीक्षा जोशी ने भी यूपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19वीं रैंक हासिल की है। दीक्षा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी हैं।
दीक्षा जोशी ने पिथौरागढ़ मल्लिकार्जुन स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। उन्होंने देहरादून से इंटरमीडिएट करने के बाद जौलीग्रांट से एमबीबीएस किया। उन्होंने दो साल तक तैयारी करने के बाद आइएएस की परीक्षा में देश में 19 वां रैंक प्राप्त किया।


