अपराधउत्तराखण्ड

रिश्वत लेते जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा

विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डॉ. सुबोध शुक्ला को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कर्नल शुक्ला ने पूर्व से कार्यरत कर्मचारी कैलाश पंत का अनुबंध बढ़ाने के बदले में रिश्वत की मांग की थी। अधिकारी के इस भ्रष्ट रवैये से परेशान होकर संबंधित कर्मचारी ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विजिलेंस टीम ने शनिवार को एक सुनियोजित योजना के तहत जाल बिछाया और कर्नल शुक्ला को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।
कर्नल शुक्ला का इस अहम पद पर रहते हुए इस प्रकार रिश्वत लेना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह सैनिकों के कल्याण के प्रति भी विश्वासघात माना जा रहा है। इस गिरफ्तारी के बाद सैनिक कल्याण कार्यालय में कामकाज और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विजिलेंस टीम द्वारा कर्नल शुक्ला से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है और लोगों में रोष व्याप्त है।

Show More

Related Articles