उत्तराखण्डदेहरादून

कांग्रेस ने महिलाओ को किया सम्मानित,पार्टी लड़ रही महिलाओ के हक की लड़ाई

देहरादून:

कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में महिला कार्यकार्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी को मजबूती देने के साथ साथ प्रदेश में महिलाओं के से जुड़े विषयों विशेष रूप से महिला अपराध के मामलों को जोर शोर से उठाया गया है।

स्वतंत्रता आंदोलन के समय से महिलाओं का कांग्रेस में अतुलनीय योगदान रहा है। एनी बेसेंट, सरोजिनी नायडू, नलिनी सेनगुप्ता, इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक कांग्रेस ने महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को मान्यता दी और साथ ही उनसे लाभान्वित भी हुई है। 1983 से एक पृथक इकाई के रूप में कही भारतीय महिला कांग्रेस भी कार्य कर रही है।

करन माहरा ने उपस्थित सभी महिला कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति उनके योगदान और समर्पण के लिए आभार जताते हुए शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। इस अवसर पर बोलते हुए महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस की सभी उपस्थित बहनों ने कैंट विधानसभा क्षेत्र और प्रेमनगर में पार्टी की नींव मजबूत करने में अथक परिश्रम किया है। पार्टी सभी महिला कार्यकर्ताओं की आभारी है। गोगी ने आह्वान किया कि राज्य की भाजपा सरकार की महिला विरोधी नीतियों के विरोध में घर- घर तक जागरूकता पहुंचाएं ऑल लोगों को सावधान करें। महिला कार्यकर्ता सबसे अच्छे तरीके से पार्टी की रीति और नीति को लोगों तक संप्रेषित कर सकते हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सूयॉकांत घसमाना, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी,जितेंद्र तनेजा,सुभाष नागपाल,सुमीत खना,सुशीला शर्मा,टीटू शर्मा, निधी नेगी,देवेन्द्र कौर, आनीता दास अवसर पर आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles