
अगर आप भी अक्सर गूगल पे (Google Pay) या पेटीएम (Paytm) से भुगतान करते हैं तो इस खबर को पढ़कर आपको झटका लगेगा, 1 अप्रैल 2023 से यूपीआई से लेन-देन महंगा होने वाला है,जिससे करोड़ों लोगो पर पड़ेगा इसका असर।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की तरफ से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पेमेंट से जुड़ा एक सर्कुलर जारी किया गया है, इसमें 1 अप्रैल से यूपीआई (UPI) से होने वाले मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर ‘प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI)’ चार्ज लगाने की सिफारिश की गई है,इस बदलाव का असर करोड़ों लोगों पर पड़ेगा।
1.1 प्रतिशत का लगेगा सरचार्ज
NPCI की तरफ से जारी सर्कुलर में 1 अप्रैल से 2,000 रुपये से ऊपर के लेनदेन पर 1.1 प्रतिशत का सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव दिया गया है,यह चार्ज मर्चेंट ट्रांजेक्शन यानी व्यापारियों को पेमेंट करने वाले ग्राहकों को देना होगा। कक्सर इंटरचेंज फीस कार्ड भुगतान से जुड़ा होता है, इसको लेनदेन को स्वीकार करने और लागत को कवर करने के लिए लगाया जाता है।
डिजिटल मोड से होने वाली पेमेंट भी हो जाएगी महगी
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन (NPCI) की तरफ से कहा गया कि 30 सितंबर 2023 या इससे पहले इसकी समीक्षा की जाएगी, एनपीसीआई के सर्कुलर के आधार पर 1 अप्रैल से गूगल पे (Google Pay), फोन पे (Phone Pay) और पेटीएम (Paytm) जैसे डिजिटल मोड से होने वाले पेमेंट महंगे हो जाएंगे,यदि आप 2,000 रुपये से ज्यादा का पेमेंट करते हैं तो आपको ज्यादा पैसों का भुगतान करना पड़ेगा।
एक रिपोर्ट से पता चला है कि 70 प्रतिशत UPI लेन-देन 2,000 रुपये से ज्यादा के होते हैं,एनपीसीआई (NPCI) के सर्कुलर में कहा गया कि नियम को 1 अप्रैल से लागू किये जाने के बाद इसका समीक्षा 30 सितंबर, 2023 से पहले की जाएगी।।



