चंपावत
आग लगने से दुकान जल कर हुई राख

चंपावत।
ढकना- बड़ोला रोड स्थित टैक्सी स्टेंड के पास देर रात एक दुकान भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल कर राख हो गई। आग में दुकान में रखा फ्रिज, इलेक्ट्रॉनिक सामान,फर्नीचर और व्यापारिक सामग्री सहित लाखों रुपए का नुकसान का अनुमान है।
दुकानदार राकेश तड़ागी ने आरोप लगाया है कि यह सामान्य हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित घटना हो सकती है। उन्होंने बताया कि दुकान के तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगाए जाने के संकेत मिल रहे हैं। आग में सीसीटीवी कैमरे और रिकार्डिंग सिस्टम भी नष्ट हो गए।
फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टी अभी नहीं हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा की दुर्घटना का कारण क्या रहा।



