नैनीताल

पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो खाई में गिरी, तीन की मौत, 6 घायल

कैंचीधाम के पास हुआ ये बड़ा हादसा

सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 15 किलोमीटर दूर भवाली–अल्मोड़ा मार्ग पर कैंचीधाम के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो कार सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं समेत एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार वाहन में आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे, जो सभी बरेली जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस, दमकल विभाग, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। कोतवाल भवाली के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। क्षेत्र में हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

मृतकों का विवरण

गंगा देवी पत्नी भूप राम, उम्र 55 वर्ष

बृजेश कुमारी पत्नी राहुल पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम चावण, पोस्ट मुड़िया, थाना इज्जतनगर, बरेली

नैंसी गंगवार पुत्री जयपाल सिंह गंगवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी पीलीभीत-बरेली

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

घायलों का विवरण

ऋषि पटेल उर्फ यूवी पुत्र राहुल पटेल, उम्र 7 वर्ष

स्वाति पत्नी भूप राम, उम्र 20 वर्ष

अक्षय पुत्र ओमेंद्र सिंह, उम्र 20 वर्ष

राहुल पटेल पुत्र भूप राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चावण, पोस्ट मुड़िया, थाना इज्जतनगर, बरेली

करन उर्फ सोनू पुत्र जितेंद्र, निवासी गुजरात, उम्र 25 वर्ष

ज्योति पत्नी करन, निवासी गुजरात, उम्र 25 वर्ष

Show More

Related Articles