यूट्यूबर सौरभ जोशी को 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का धमकी

देश के नामी यूट्यूबर और ब्लॉगर सौरभ जोशी को 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने जीमेल के माध्यम से धमकी भरा मेल भेजकर पैसे की मांग की है और रकम न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। इस मामले में हल्द्वानी पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
रामपुर रोड निवासी सौरभ जोशी ने बताया कि 15 सितंबर को उन्हें ‘भाऊ गैंग’ के नाम से धमकी वाला मेल मिला है। मेल में गैंग के सरगना ‘छोटा डॉन’ का नाम भी उल्लेखित था, जो दिल्ली में सक्रिय बताया जा रहा है। सौरभ ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए कड़ी सुरक्षा देने को कहा है क्योंकि उनकी जल्द शादी होने वाली है और परिवार इस धमकी से दहशत में है।
हल्द्वानी एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि सौरभ जोशी पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले साल भी उन्हें ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग’ के नाम पर धमकी मिली थी, जिसमें एक आरोपी गिरफ्तार भी हुआ था। उस आरोपी का गैंग से कोई संबंध नहीं पाया गया था।
सौरभ जोशी के घर चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं और विवादित टिप्पणी के कारण उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

