हरीश रावत का हिंदुवादी दांव, विहिप के पूर्व प्रदेश संघटन मंत्री महेंद्र नेगी “गुरु जी” कॉंग्रेस में शामिल |

लंबे समयान्तराल के बाद उत्तराखंड में कॉंग्रेस के लिए उस समय अच्छी खबर आई जब पार्टी को हिंदूतत्व का पोस्टर बॉय मिल गया | इस खाँटी संघी नेता और विहिप के पूर्व प्रदेश संघटन मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह नेगी “गुरु जी” को कॉंग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व पूर्व सीएम हरीश रावत ने पार्टी में शामिल कराया |

देश भर की तरह उत्तराखंड में भी, 2014 के बाद से चुनावी बेला में लगातार कोंग्रेसी दिग्गजों के भाजपा में पलायन की खबरें अब आम सी हो गयी हैं | न के बराबर ऐसे मौके आए होंगें जब में किसी सक्रिय भाजपा नेता ने कॉंग्रेस जॉइन की हो | ऐसे में कभी विहिप के फायर ब्रांड नेता और प्रदेश संगठन मंत्री रहे महेंद्र प्रताप सिंह नेगी “गुरु जी” का जाना कॉंग्रेस के लिए सकून देने वाली है | देहारादून के रायपुर क्षेत्र में हुए एक कार्यक्रम में चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व पूर्व सीएम हरीश रावत एवं प्रदेशाध्यक्ष हरीश रावत की मौजूदगी में वरिष्ठ भाजपा नेता नेगी गुरु जी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कॉंग्रेस में शामिल हुए | वहाँ उमड़ी भीड़ महेंद्र नेगी की रायपुर, डोईवाला विधानसभा में लोकप्रियता बयां कर रही थी विशेषकर युवाओं में, जिसे देखकर मंच पर मौजूद सभी कॉंग्रेस दिग्गजों के चेहरे खिले हुए थे |

इस मौके पर महेंद्र नेगी ने स्पष्ट स्वीकारा कि उन्होने लंबा समय आरएसएस की विचारधारा के साथ राष्ट्रीय और सांस्कृतिक आंदोलनों को दिया है, ऐसे में अब क्षेत्रीय मुद्दों के लिए आवाज उठाना भी उनका दायित्व है | लगातार रायपुर विधानसभा की होने वाली उपेक्षा और दुर्दशा को दूर करने के लिए वह सक्रिय राजनीति में आए थे, लेकिन भाजपा में जनहित के लिए आवाज उठाने में लगने वाली बन्दिशों के चलते वह कॉंग्रेस में आए है |

राम मंदिर से लेकर राज्य निर्माण आंदोलन में सबसे अधिक सक्रिय रहने वाले चुनिन्दा चेहरों में शामिल रहे नेगी गुरु जी का कॉंग्रेस में जाना कॉंग्रेस के लिए कितना लाभ पहुंचाएगा अभी कुछ भी कहना मुश्किल है | लेकिन रायपुर-डोईवाला विधानसभा में भाजपा के लिए तुष्टीकरण के मुद्दे पर कॉंग्रेस को लाजबाब करना अब आसान नहीं होगा |   

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts