तुष्टिकरण मे फ्लॉप हुए तो दोष भाजपा पर लगा रहे है कांग्रेसी:चौहान

0
7

देहरादून 12 जुलाई ,

भाजपा ने विधान सभा चुनाव में के दौरान मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मामले मे कांग्रेस के द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेताओ के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग को नौटंकी, सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश और हकीकत से मुह फेरने जैसा बताया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव सम्पन्न होने तक कांग्रेस के जिस नेता ने ऐसा बयान दिया तो कांग्रेस इस आश मे रही कि उसे इसका लाभ मिलेगा। उस नेता को हरिद्वार की एक सीट पर जिम्मेदारी तक सौंप दी, लेकिन जैसे ही तुष्टिकरण के नुकसान का आभास हुआ तो कांग्रेस भाजपा पर कई तरह के आरोप लगाने लगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस की चुनाव मे हार की समीक्षा मे भी उसके नेताओ ने अंतरकलह और तुष्टिकरण को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा की कांग्रेस अपनी भूल को भाजपा के माथे डालकर ढोंग कर रही है। वही कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर हार की जिम्मेदारी थोपकर खुद को बचाने के लिए इस तरह का प्रोपेगेंडा कर रही है, लेकिन जनता हकीकत जानती है कोंग्रेस के असली चेहरे को जानती है और उसके इसी आचरण के कारण वह सिमटती जा रही है। कांग्रेस को मुस्लिम यूनिवर्सिटी के विवाद की जड़ को अपने घर मे ही ढूंढना चाहिए, क्योकि गुटबाजी मे लगी रही कांग्रेस को जब कुछ हासिल नही हुआ तो वह निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आयी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here