फर्जी बीएएमएस चिकित्सक प्रकरण में थाना नेहरू कालोनी पुलिस द्वारा 02 और फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टरों को किया गिरफ्तार,

Written by

in

देहरादून (नवीन यादव)

बीएएमएस फर्जी चिकित्सक प्रकरण के सम्बन्ध में थाना नेहरू कालोनी में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0: 19/23 धारा: 420, 467, 468, 471, 120(बी) भादवि व 13 (डी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विवेचना क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी द्वारा सम्पादित की जा रही है, विवेचना के दौरान पूर्व में अब तक प्रकाश में आये 12 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, इस दौरान अभियुक्तों से पूछताछ व प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर पुलिस द्वारा प्रकाश में आये 02 अन्य फर्जी बीएएमएस डिग्रीधारी चिकित्सकों अश्फाक पुत्र अखलाक अहमद निवासी बेसरो थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर को दून चैक सहारनपुर रोड से तथा ज्योती पत्नी अशोक कुमार निवासी: दादापट्टी पो0 हसनपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार* को उसके घर भगवानपुर से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ज्योति द्वारा बताया गया कि वह छुटमलपुर स्थित कृष्णा कालेज में रिसेप्शनिस्ट का कार्य करती थी, जहां उसकी मुलाकात इमलाख से हुई। इमलाख ने उससे 50 हजार रू0 लेकर पहले उसकी 12वीं की बायोलाॅजी की फर्जी मार्कशीट व डिग्री बनवाई थी तथा उसके बाद उसे बीएएमएस की डिग्री उपलब्ध कराई थी। अभियुक्त अश्फाक द्वारा बताया गया कि उसने पूर्व में डीयूएमएस का कोर्स किया था, इसके पश्चात उसकी मुलाकात अपने एक दोस्त के माध्यम से रूडकी में इमलाख से हुई, जहाँ इमलाख के द्वारा 07 लाख रू0 लेकर उसे बीएएमएस की डिग्री उपलब्ध करायी गयी थी तथा उसका पंजीकरण भी भारतीय चिकित्सा परिषद में करवाया गया था।

 

More posts