परमार्थ निकेतन में प्रस्तावित गंगा आरती इवेंट को सुगमता से, भव्यता से और व्यवस्थित तरीके से संपादित करवाने के संबंध स्वास्थ सचिव आरआर कुमार ने की अधिकारियो के साथ बैठक

Written by

in

ऋषिकेश,(जनपद पौड़ी गढ़वाल) , 21 जून,

परमार्थ निकेतन में  14 जुलाई से और 16 जुलाई 2023 तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के स्वास्थ्य चिंतन शिविर के दौरान इसमें शामिल होने वाले अतिथियों द्वारा दिनांक 16 जुलाई 2023 को परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में प्रस्तावित गंगा आरती इवेंट में प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित है। जिसके मद्देनजर गंगा आरती इवेंट के प्रबंधन और इसकी पूर्व तैयारियों के संबंध में परमार्थ निकेतन प्रबंधक, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा परमार्थ निकेतन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान सचिव उत्तराखंड शासन डॉ आर राजेश कुमार, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, परमार्थ निकेतन प्रमुख चिदानंद सरस्वती जी महाराज तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा आगामी 16 जुलाई को प्रस्तावित गंगा आरती इवेंट को सुगमता से, भव्यता से और व्यवस्थित तरीके से संपादित करवाने के संबंध में वार्तालाप की गई। वार्तालाप में चर्चा की गई कि गंगा आरती के आयोजन को सात्विक, नैसर्गिक और हिमालयन की थीम पर आधारित संपादित करवाए जाना चाहिए।इस संबंध में विभिन्न कार्य के संपादन से संबंधित दिशा_ निर्देश दिए गए और चर्चा की गई।

इस दौरान अपर सचिव (अतिरिक्त मिशन निदेशक स्वास्थ्य मिशन) अमनदीप कौर, डॉ अजय कुमार नगरकर, dr तुहिन कुमार, डॉ अमित शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे।

More posts