डोईवाला नगर कांग्रेस द्वारा बुल्लावाला पुल क्षत्रिग्रस्त होने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Written by

in

देहरादून /डोईवाला
बुल्लावाला पुल क्षतिग्रस्त होने पर डोईवाला नगर कांग्रेस द्वारा पुल पर पहुँचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया ।
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि डोईवाला से बुल्लावाला को जोड़ने वाला सुसवा पुल पर कई दिनों से खतरा बना हुआ था । पुल के तीसरी बार ब्लॉक्स टूट गए थे । इसका सबसे बड़ा कारण पुल के मात्र 150 मीटर दूरी पर बड़े स्तर पर अनियंत्रित खनन है जिसकी वजह से ऐसा हुआ है और खतरा बना हुआ है । जबकि पुल से करीब दो किमी दूरी तक खनन की अनुमति नही मिलनी चाहिए थी । इस घटना के जिम्मेदार पीडब्लूडी अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए । इस वक्त जब क्षेत्र में चारों और बरसात से भारी नुकसान हुआ है,क्षेत्रीय विधायक व सांसद अपने घरों में आराम कर रहे हैं । जनता का इन चुने हुए जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी रोष है ।

डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी ( करतार) ने कहा कि पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही रुक गई है जिससे क्षेत्रीय जनता, किसान व स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । सरकार को अवैध व अनियंत्रित खनन पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए व जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिये ।

इस दौरान परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी (करतार), युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर,तेजपाल सिंह मोंटी,महेश लोधी, सुनील बर्मन,साकिर हुसैन,आरिफ अली,आशीष राणा,शुभम कम्बोज,आशीष बिजल्वाण,चंद्रप्रकश कला,पंकज रावत, आरिफ अली ,आकिर,साहिल,आबिद,रहीस,पदम् कुमार आदि मौजूद रहे ।

More posts