अधिवक्ता विनोद कुमार ने डेंगू के बिगड़ते हालत को देखते हुए मांगा जवाब i want to say Chief Minister should answer on dengue

Written by

in

देहरादून ,
अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की कमी ,
ब्लड उपलबध नहीं करवा पा रहा अस्पताल प्रशासन ,
मरीजों के साथ बतसलूखी करते दिखे अस्पताल कर्मी ,
कई वार्डो में कमियां मिलने के बाद कमीओ को छुपाने में लगे कर्मचारी ,
कमिया बताने वाले मरीजों को दिखाई जा रही आँखे ,
छोटी छोटी परचिओ पर बाहर से मगवाई जा रही दवाइयां,
टेस्टिंग/रिपोर्ट के लिए लम्बी लाइनों में कई घंटो खड़े हो कर रहे इंतजार,
समय से नहीं मिल पा रही टेस्ट रिपोर्ट ,
तमाम दावों की खुली पोल ,
स्वास्थ सचिव और डीएम के दोरो और निर्देशों के बाद भी नहीं मिल रही मरीजों को राहत,

नव पर्वतीय विकास संस्था द्वारा दून अस्पताल में डेंगू वार्ड का किया गया निरक्षण देहरादून शहर में व उत्तराखंड में बढ़ते जा रहे डेंगू के प्रकोप को देखते हुए दून अस्पताल का नव पर्वतीय विकास संस्था के पदाधिकारीयो ने विनोद कुमार अधिवक्ता अध्यक्ष के नेतृत्व में डेंगू वार्ड का निरक्षण किया ।
विनोद कुमार अधिवक्ता अध्यक्ष नव पर्वतीय विकास संस्था ने कहा की बड़े दुर्भाग्यपूर्ण बात हैं कि देहरादून शहर व प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल दून में लोगो को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ रहा है विनोद कुमार अध्यक्ष नव पर्वतीय विकास संस्था ने कहा कि मरीजों से मिलकर उनका दुख दर्द जानकर पता चला कि डॉक्टर समय पर नही पहुँचते नर्सो का दुर्व्यवहार मरीजो को झेलना पड़ रहा हैं ,मरीजो जो दवाई बाहर से लानी पड़ रही हैं ,टेस्ट बाहर से कराने पड़ रहे हैं ,डेंगू के मरीजो को प्लेटस लेट्स नही मिल पा रही ,टेस्ट के लिए कई घंटो लाइन में लगना पड़ रहा है।
विनोद कुमार अध्यक्ष नव पर्वतीय विकास संस्था ने जोर देकर कहा कि दून अस्पताल प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल हैं ,गरीब लोग कहा जाएंगे अगर दून अस्पताल में इलाज नही होगा उत्तराखंड सरकार व मुख्यमंत्री धामी बताए कि डेंगू से कितने लोगो की मृत्यु हो चुकी हैं, सरकार चुप क्यों हैं गरीब कहा जाएगा इलाज के लिए अगर दून अस्पताल में इलाज नही होगा–i want to say Chief Minister should answer on dengue
अस्पताल निरक्षण में रामू राजोरिया , इम्तियाज अहमद, गोल्डी गुप्ता, राव वसीम अली, सलीम कुरैसी, धर्मपाल प्रधान,राम आशीष अखिलेश श्रीवास्तव, मोहम्मद अंसार ,राजेन्द्र सिंह ,हर नारायण आदि मौजूद रहे।

More posts