अस्थाई अतिक्रमण पर फिर चला दून पुलिस का डंडा

देहरादून,/कोतवाली नगर

 

*एसएसपी देहरादून द्वारा त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत मुख्य बाजारों का भ्रमण कर अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई के दिए थे निर्देश,

 

वर्तमान में चल रहे त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अधिनस्त अधिकारियों के साथ मुख्य बाजारों का भ्रमण कर आवागमन को बाधित करने वाले अस्थाई अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिए गए हैं।

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घुड़सवार पुलिस के साथ पलटन बाजार, धामावाला बाजार और डिस्पेंसरी रोड में दुकानों के बाहर सड़क पर लोहे के रिंग, टेबल, फड़ , ठेलिया आदि लगाकर लोगों आवागमन बाधित करने वाले अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इस दौरान दुकानों के बाहर सड़क पर रिंग लगाने वाले 24 दुकानदारों तथा 16 ठेली वालो के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

More posts