Homeउत्तराखण्डसीएम धामी का आदर अभिनन्दन, आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों...

सीएम धामी का आदर अभिनन्दन, आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों द्वारा आभार व्यक्त

देहरादून,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘आदर अभिनन्दन, आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी एजेंसियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। इस मुश्किल घड़ी में श्रमिकों ने जो धैर्य रखा वो हम सभी को हमेशा प्रेरित करने का काम करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और श्रमिकों की हिम्मत से ही यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हुआ। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम भी नियमित तौर पर मौके पर रही। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय एवं राज्य की एजेंसियों द्वारा समन्वय के साथ कार्य कर इस ऑपरेशन को सफल बनाया गया। टनल में फंसे श्रमिकों के धैर्य ने भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का मनोबल बढ़ाया।कार्यक्रम में सचिव श्रम आर. मीनाक्षी सुंदरम ने भी विचार रखे।

इस अवसर पर श्रमायुक्त  दीप्ति सिंह, भारतीय मजदूर संघ के सुमित सिंघल, ट्रेड यूनियन कॉर्डिनेशन के अध्यक्ष नवीन कुरील समेत विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और श्रमिकों के परिजन उपस्थित थे।।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments