Homeउत्तराखण्डप्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम कल देहरादून कार्यालयों का करेगे वर्चुअल...

प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम कल देहरादून कार्यालयों का करेगे वर्चुअल उद्घाटन

देहरादून 31 जनवरी,

भाजपा लोकसभा चुनावी रणनीति पर आगे बढ़ते हुए कल से राज्य की पाँचों लोकसभा सीटों पर चुनाव कार्यालय शुरू करने जा रही है ।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम द्वारा देहरादून से इन कार्यालयों का वर्चुअली उद्घाटन किया जाएगा। महानगर कार्यालय से प्रातः 10 बजे संचालित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहेंगे । पार्टी ने टिहरी लोकसभा का कार्यालय देहरादून महानगर, हरिद्वार लोकसभा कार्यालय हरिद्वार शहर, पौड़ी गढ़वाल का कार्यालय श्रीनगर, नैनीताल का उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा का कार्यालय अल्मोड़ा में बनाया है । इस उद्घघाटन कार्यक्रम के अवसर पर हरिद्वार में गढ़वाल क्लस्टर प्रभारी कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और उधम सिंह नगर कार्यालय पर कुमाऊं कलेक्टर प्रभारी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त सभी लोकसभा चुनाव कार्यालय में इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी एवं सभी मोर्चों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।

उन्होंने बताया कि चुनावी रणनीति और कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाने के लिए पार्टी ने ये सभी कार्यलय स्थापित किए हैं । जहां से संबंधित लोकसभा की आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की गतिविधियों को संचालित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments