Homeउत्तराखण्डगांव चलो अभियान को लेकर मुखमंत्री समेत सरकार में मंत्रियों एवं पार्टी...

गांव चलो अभियान को लेकर मुखमंत्री समेत सरकार में मंत्रियों एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की तय की जिम्मेदारी

देहरादून 7 फरवरी ।

भाजपा ने गांव चलो अभियान को लेकर मुखमंत्री समेत सरकार में मंत्रियों एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है । प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 9 से 11 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहाघाट विधानसभा के कमलेडी गांव एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ विधानसभा के पांडुकेश्वर जोशीमठ में प्रवास करेंगे । इसके अतिरिक्त पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश के 11729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास करेंगे ।

जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ पदाधिकारी गाँव चलो अभियान प्रवास कार्यक्रम.Updated

इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं जनता के माध्यम केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे । साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों का अनुभव साझा करते हुए अन्य लोगों को भी लाभार्थी बनने में मदद करेंगे और जनता के सामने आ रही समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेंगे ।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments