तहसील विकासनगर अंतर्गत सरकारी भूमि पर जनता दर्शन में मिली शिकायत,

देहरादून,

डीएम ने लिया त्वरित एक्शन एडीएम को भेजा मौक़े पर,

शिकायत सही पाए जाने पर अतिक्रमण पर की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई,

ग्राम सभा बड़ोवाला तथा ग्राम पंचायत बैरागीवाला में ग्राम समाज की भूमि पर भू माफिया द्वारा अतिक्रमण किए जाने के संबंध में ग्रामवासियों द्वारा जनता दर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल को की गई शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अपरजिलाधिकारी को मौका मुआवजा करते हुए कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए.
अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह ने उक्त स्थानों उप जिलाधिकारी विनोद कुमार एवं राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके मौका मुआयना किया, जिसमें ग्रामवासियों की शिकायत सही पायी गयी. जिस पर टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग अतिक्रमण ध्वस्त किया गया.

More posts