फीस बढ़ोत्तरी पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

देहरादून :- 

शिक्षा विभाग के ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा महानिदेशालय में निजी विद्यालयों द्वारा की जा रही लूट खसोट व फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया और शिक्षा महानिदेशक को ज्ञापन सौंपकर प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ ठोस कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

यहां एनएसयूआई के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन पहंुचे और वहां से ननूरखेडा स्थित शिक्षा विभाग के महानिदेशक के कार्यालय के बाहर इकटठा हुए और वहां पर शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्राइवेट स्कूलों द्वारा की गई फीस बढ़ोत्तरी को वापस लिये जाने और लूट खसोट बंद किये जाने की मांग की गई और शिक्षा महानिदेशक को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही किये जाने की मांग भी की गई।

इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश मे निजी स्कूल द्वारा फीस वृद्धि के नियमों का उल्लंघन करना एवं शिक्षा विभाग द्वारा ही प्राइवेट पब्लिकेशन की बुक लगवाने के लिए पत्र जारी कर रही हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई विकास नेगी ने कहा की सरकार द्वारा निजी पब्लिकेशन की किताब ले लिए निजी स्कूलों पर दवाब बनाया जा रहा हैं और जब सरकार निजी स्कूलों एवं निजी पब्लिकेशन के साथ खड़ी रहेगी तो जनता के हित के फैसले कौन लेगा।

इस अवसर पर ज्ञापन में मांग की गई है कि विगत काफी समय से बेहताशा महंगाई बढ़ गई है जिससे आम जनता की कमर टूट चुकी है, ऐसी दशा में निजी स्कूल सचालकों द्वारा इस वर्ष भी फीस में वृद्धि की जा रही है जिससे अभिभावकों के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ जायेगा तथा इससे बच्चों की शिक्षा-दीक्षा में व्यवधान उत्पन्न होगा। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

More posts